Home Business/Education हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट जल्द घोषित, यहां जानें कैसे चेक...

हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट जल्द घोषित, यहां जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

139
0

हरियाणा  | हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जल्द ही घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपनी स्कोर को HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने का तरीका:

  • सबसे पहले, हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर मौजूद रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • फिर कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का लिंक खोलें।
  • अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • इसके बाद, अपना bseh 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 चेक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या फिर प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

पिछले साल का रिजल्ट:

पिछले साल, यानी 2024 में, हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 12 मई को जारी किया था, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को घोषित किया गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए, यह संभावना जताई जा रही है कि इस साल भी रिजल्ट जल्द ही घोषित हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here