Home election BJP प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने ली केजरीवाल पर चुटकी, बोले- गुजरात...

BJP प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने ली केजरीवाल पर चुटकी, बोले- गुजरात में 4 सीटों पर सिमट जाएगी AAP

193
0

रोहतक (अंकुर कपूर): गुजरात चुनाव को लेकर केजरीवाल पर कई नेता अपने बड़े बयान दे रहे हैं। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने केजरीवाल पर बड़ा कटाक्ष किया है। उन्होंने दावा किया  कि केजरीवाल गुजरात में मात्र 4 सीटों तक ही सीमित रह जाएंगे। पंचायत चुनाव के ब्लाक व जिला परिषद मैं विजय हुए प्रत्याशियों के चेयरमैन बनाने को लेकर भाजपा में जद्दोजहद शुरू हो गई है।

इसके लिए आज रोहतक में स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा के उच्च अधिकारियों की बैठक हुई। जहां पर भाजपा पार्टी से ही चेयरमैन बनाने पर चर्चा हुई। वही बीजेपी प्रदेश महामंत्री वेदपाल सिंह ने तो दावा किया है कि ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव में भाजपा के 200 से ज्यादा उम्मीदवारों ने विजय हासिल की है। भाजपा चाहेगी कि 22 जिलों में उन्हीं के चेयरमैन बनाए जाए।

बैठक का नेतृत्व कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गुजरात चुनाव में केजरीवाल मात्र 4 सीटों पर ही सिमट कर रह जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि केजरीवाल हरियाणा को पानी ना देने का जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि केजरीवाल की हवा अब खत्म हो चुकी है और लोग भाजपा पर विश्वास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा पहले से अधिक सीटों से विजई होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here