हरियाणा | हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस पर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
16 अगस्त का पूर्वानुमान:
मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 16 अगस्त को अंबाला, यमुनानगर और करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। अन्य जिलों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।
गौरतलब है कि प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को भी बारिश दर्ज की गई। यमुनागर जिले में सबसे ज्यादा 700 मिमी बारिश हुई, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में रही। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखी गई, खासकर जींद में सड़कों पर पानी भर गया।







