Home Haryana रोहतक में MBBS छात्रों की हड़ताल ने लिया विकराल रूप, 48 घंटे...

रोहतक में MBBS छात्रों की हड़ताल ने लिया विकराल रूप, 48 घंटे का अल्टीमेटम

163
0

रोहतक (अंकुर कपूर): सरकार की बांड पॉलिसी के खिलाफ पिछले 23 दिनों से धरने पर बैठे एमबीबीएस छात्रों के साथ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने बड़ा ऐलान किया है। 24 नवंबर यानि आज रात 12:00 बजे से ओपीडी सेवाओं को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया जाएगा जिससे पीजीआई में आने वाले 5000 मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जानकारी के अनुसार पिछले 23 दिनों से हड़ताल पर बैठे एमबीबीएस छात्र नेता पंकज बिट्टू का कहना है कि सरकार उनकी बात नहीं मान रही है। वह हर हाल में बांड पॉलिसी को वापिस करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक-दो दिनों में एक घंटा और 2 घंटे पेन डाउन हड़ताल करके सरकार को संकेत दिए गए थे लेकिन फिर भी सरकार ने बातचीत का कोई रास्ता नहीं खोला इसलिए आज रात 12:00 बजे से पीजीआई में ओपीडी सेवाओं को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। यही नहीं यदि सरकार फिर भी नहीं मानी तो इमरजेंसी सेवाओं को बंद करने के बारे में भी सोचा जा सकता है।

गौरतलब है कि एमबीबीएस छात्र और सरकार के बीच में मामला उलझता ही जा रहा है अब रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि वह आज रात 12:00 बजे से ओपीडी को बंद कर देंगे इसे पीजीआई प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here