Home Crime फिल्मी स्टाइल में व्यक्ति को कार में हाथ-पैर बांधकर लाए बदमाश और...

फिल्मी स्टाइल में व्यक्ति को कार में हाथ-पैर बांधकर लाए बदमाश और फिर…

175
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): हरियाणा के यमुनानगर जिला में फिल्मी स्टाइल में अपहरणकर्ताओं ने घटना को अंजाम दिया। बता दें कि अपहरणकर्ता पहले कार की डिक्की में व्यक्ति को बांधकर लाए और फिर छोड़कर फरार हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने व्यक्ति के परिजनों से 20 लाख फिरौती मांगी थी।
जानकारी के मुताबिक यमुनानगर के थाना बुढ़िया क्षेत्र के नवाजपुर इलाके में एक कार में डिग्गी में बंधे हुए व्यक्ति को जब ग्रामीणों ने देखा तो उसे किसी तरीके से बाहर निकाला। इस व्यक्ति के हाथ- पांव बंधे हुए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी बीच लाडवा व कुरुक्षेत्र से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि लाडवा के रहने वाले इस व्यक्ति का नाम  जरनैल सिंह है।
जरनैल के भाई ने थाना लाडवा में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि उसके भाई का अपहरण कर लिया गया है और 20 लाख की फिरौती की मांग की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। लाडवा पुलिस ने इसके लिए लोकेशन पता करके यमुनानगर पुलिस की सहायता ली। डीएसपी लाडवा जय सिंह ने बताया कि लोकेशन ट्रेस करने के बाद वह जब तक मौके पर पहुंचे तब तक जरनैल सिंह को यमुनानगर के ट्रामा सेंटर में लाया गया। इस दौरान जहां उसका उपचार किया गया।

डीएसपी ने बताया कि जरनेल के ड्राइवर ने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण किया था। और फिरौती की मांग की थी। जरनैल सिंह के भाई कुलदीप ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि 20 लाख रुपए दे दो नहीं तो जरनैल को मार देंगे। इसके साथ उनके बेटे को भी गोलियों से मार देंगे और 4:00 बजे का समय दिया गया था। उन्होंने कहा कि अब पुलिस ने उनके भाई को बरामद कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here