पलवल (अंकुर कपूर): हरियाणा के पलवल में नर्स के साथ रेप का मामला सामने आया है। बता दें कि आरोपी युवक व उसके परिजनों ने महिला से मारपीट भी की। कैंप थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। वह फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। उसकी रुस्तम नाम के युवक से पिछले एक साल से दोस्ती थी।
13 नवंबर को वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान रुस्तम आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसके बाद युवक ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। उसने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद जब वह अपनी शिकायत लेकर रुस्तम के घर गई तो उसकी मां-बहन और उसके पिता ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







