अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला छावनी के रामबाग रोड शनि देव मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन मे प्रशासन ने अपना कब्जा लिया। कब्ज़ा लेने पहुंची टीम का नेतृत्व कर रहे नगर परिषद सचिव राजेश ने बताया कि अंबाला छावनी के रामबाग रोड पर शनि देव मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन पर काफी समय से प्रशासन और विश्वकर्मा मंदिर संस्था का कोर्ट में केस चल रहा था, जो कि कोर्ट का फैसला नगर परिषद के हक में हुआ है। जिसको लेकर आज नगर परिषद के अधिकारी अपने पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सरकारी जमीन पर तारबंदी कर कब्जा कर लिया है।
सचिव नगर परिषद अंबाला ने बताया कि लंबे समय से कोर्ट में यह केस पेंडिंग था जो कि नगर परिषद के हक में आया है और आज हमने अपना तारबंदी कर कब्जा ले लिया है। वहीं विश्वकर्मा मंदिर संस्था के प्रधान राजीव शर्मा ने बताया लगभग हम 60 साल से हमारे पास थी पहले किसी और कब्जा किया हुआ था 2003 से उनको सुप्रीम कोर्ट से यहां पर कब्जा मिला था। उन्होंने कहा कि अभी हमारा कोर्ट में केस चल रहा था। उन्होंने कहा कि हमें अभी तक कोई कोर्ट के फैसले की कॉपी नहीं मिली लेकिन प्रशासन तार बांधकर अपना कब्जा ले रहा है। विश्वकर्मा मंदिर प्रधान राजीव ने बताया आगे हम अपील डालेंगे और केस लड़ेंगे।







