अंबाला (अंकुर कपूर): भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी अंबाला पहुंचे। जहां वह हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से मीटिंग करने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। इससे पहले अंबाला कैंट लघु सचिवालय पहुंचकर डीएसपी रामकुमार से भी मीटिंग की। उन्होंने कल के रोड जाम के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हमारी गृह मंत्री अनिल विज से मीटिंग होगी। उसके बाद ही बता पाएंगे कि कल रोड जाम करना है या नहीं।
उन्होंने कहा कि रैली तो जरूर करेंगे लेकिन रोड पर जाम करने की जहां तक बात है तो वह हमने कहा था कि अगर 24 तारीख तक सरकार मुकदमे वापस नहीं लेती तो फिर रोड जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीटिंग में गृह मंत्री क्या आश्वासन देते हैं यह तो मीटिंग के बाद ही बता पाएंगे। वही जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि सरकार गिरफ्तारी की बात भी कर रही है तो उन्होंने कहा कि अबकी बार हमारी काल दूसरे तरीके की है। हम गिरफ्तारी से डरेंगे नहीं और न ही रुकेंगे। क्योंकि यह तो सरकार हर बार करती ही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार गिरफ्तार करती है तो जहां-जहां पर भी हमारे किसान भाई होंगे, वहीं से रोड जाम कर दिया जाएगा।







