कुरुक्षेत्र(TSN): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन चल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को संत सम्मेलन होगा जिसमें देश के संत जुटेंगे । इसी कार्यक्रम में देश के गृहमंत्री अमित शाह भी शिरकत करने वाले हैं । संत सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर गुरूवार को जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और खास तौर से ट्रैफिक व्यवस्था को सही बनी रही इसके लिए पुलिस के अधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लिया।
ब्रह्म सरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित होने वाले इस संत सम्मेलन में जहां देश के नामी संत महामंडलेश्वर अवधेशानंद , योग गुरु स्वामी रामदेव, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, महंत बंसी पुरी शिरकत करेंगे। कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के मानव सचिव उपेंद्र सिंघल ने बताया कि गीता महोत्सव के दौरान देश के संतों का यह बड़ा सम्मेलन पुरषोत्तम पूरा बाग में आयोजित होगा। जहां देश के गृहमंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता पशुपालन बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि इस बार सौभाग्य की बात है की अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में देश के बड़े नेता शिरकत कर रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।







