Home Crime अनिल विज के दरबार में आया गंभीर मामला, शराब कारोबारी के पूर्व...

अनिल विज के दरबार में आया गंभीर मामला, शराब कारोबारी के पूर्व ड्राईवर ने शिकायत सौंपी

184
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष पेश होकर पानीपत के एक शराब कारोबारी के पूर्व ड्राइवर ने बड़े आरोप लगाए हैं। शराब कारोबारी के पूर्व ड्राईवर ने शिकायत सौंपी है कि वो कारोबारी नरेंद्र नारवाल नद उसके नाम से शराब के ठेके लिए और उस पर अवैध तरीके से शराब बेचने का काम किया। जिसके लिए उसे जेल तक जाना पड़ा। शिकायकर्ता ड्राइवर के अनुसार उसकी तनख्वाह मात्र 15 हजार थी और जिस शराब कंपनी के ठेके उसके नाम से थे उस कंपनी ने 110 करोड़ का कारोबार किया। अब उसने नरेंद्र नारवाल के पास से काम छोड़ दिया है। जिसके बाद अब उसे जान का खतरा है।

अनिल विज ने शिकायत सुनते ही तुरंत एक्शन लिया और पानीपत पुलिस को एक्शन लेने और पीड़ित कुलबीर सिंह को सुरक्षा देने के आदेश दिए। जितना देर कुलबीर अंबाला में है तब तक उसे अंबाला पुलिस ने सुरक्षा दी। प्रभावित कुलबीर सिंह ने बताया कि नरेंद्र नारवाल ने मिस्टर कुलबीर कंपनी बनाकर मेरे नाम पर 110 करोड़ रुपए का कारोबार किया। ऐसे में जब भी कोई हादसा या फिर पुलिस शराब पकड़ती थी तो मुझे थाने जाना पड़ता था। एक बार मैंने जेल भी काटी है। अब मुझे हमेशा डर लगा रहा है और उनका गैंग के साथ भी संपर्क है। आज मैं गृहमंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचा हूं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि कुछ नहीं होगा। मंत्री महोदय ने मुझे पुलिस सुरक्षा दी है। अभी मैं चार दिन बार घर गया और मेरे पास गुरुग्राम पुलिस का फोन आया और पता करने पर मुझे कहा गया कि तुझे 24 घंटे में उठा लेंगे।

पीड़ित कुलबीर सिंह ने बताया कि मुझे काफी समय के बाद में पता चला कि मेरे नाम पर कई बैंकों में एकाउंट खुले हुए हैं और मेरे एकाउंट को भी नरेंद्र नारवाल का आदमी अनिल परूथी ही साईन करता था। मन्नु नाम का शख्स कंपनियों का लेन देन करता है। वह लोग ही मेरे फर्जी साइन करते थे। मेरा एक पर्सनल एकाउंट है और उसमें अपना वेतन डालता था और उसी से अपना घर चलाता था। गृह मंत्री अनिल विज अपने एक्शन के लिए जाने जाते हैं। विज ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए इस मामले में पानीपत पुलिस को सटीक एक्शन लेने के आदेश दिए। गृह मंत्री ने बताया कि वह लोगों की शिकायत सुन रहे थे। इसी बीच एक शिकायत पानीपत से आई। जिसमें शिकायतकर्ता कुलबीर ने बताया कि वह शराब ठेकेदार पर केवल 15 हजार रुपए महीने पर काम करता था, लेकिन ठेकेदार ने उसके नाम पर साइन करते हुए करोड़ों रुपए का काम किया है। लिखित शिकायत दी है।

इस मामले में अधिकारियों से बातचीत की है और इस मामले में ईडी से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो सकें। इस मामले में पानीपत एसपी को भी कुलबीर को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। साथ ही पानीपत पुलिस को अंबाला से ही आकर सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। गृह मंत्री के आदेशों के बाद पानीपत पुलिस अंबाला पहुंची और देर शाम पीड़ित कुलबीर को सुरक्षा प्रदान की और अपने साथ पानीपत लेकर गई। पानीपत पुलिस के ASI ने बताया गृह मंत्री उच्च अधिकारियों के आदेशों के बाद वे कुलबीर को साथ सुरक्षा में ले जाने आए हैं। आगे की कार्रवाई उच्च अधिकारियों के आदेशों अनुसार की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here