चंडीगढ़ (अकुंर कपूर): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार को आठ साल पूरे होने पर चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता की। इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भाजपा द्वारा हरियाणा में बीते आठ सालों में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा रखा। उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों में भाजपा ने बहुत से काम किए हैं , हालांकि विपक्ष का काम आलोचना करना होता है।
उन्होंने विपक्ष द्वारा अगर प्रदेश के हित में कुछ बातें कही गई तो उसपर भी काम किया है। वहीं सीएम खट्टर ने कहा कि पिछले 8 सालों में भाजपा ने हरियाणा में तीन C पर प्रहार किया। क्रप्शन, कास्ट और क्राइम। उन्होंने कहा कि इसी तरह से उन्होंने पांच S को सदा प्रमोट किया है।
शिक्षा, स्वास्थ्य , सुरक्षा, स्वावलम्बन और स्वाभिमान। सीएम खट्टर ने कहा कि हर किसी का कल्याण करने के लिए सरकारी योजनाएं लगातार सरकार द्वारा बनाई जा रही है और आगे भी उनके यही प्रयास रहेंगे।







