हिसार (एकता): हरियाणा में वैसे तो कई सारे मंदिर, तीर्थ स्थल, गुरुद्वारे हैं लेकिन हर किसी का इतिहास अपने आप में खास ही है। श्रद्धालुओं की इन धार्मिक स्थलों के प्रति खास आस्था रहती है। इनमें से एक धाम यानि धार्मिक स्थल पूरे देश में प्रसिद्ध है। यह धाम हिसार जिले में स्थित है। यह पर्यटकों के लिए काफी मशहूर है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इसका नाम Agroha Dham है। इस धाम को तीन भागों में बांटा गया है। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। जो कि बहुत ही कम लोगों को पता है। वैसे तो हर रोज ही धाम में पर्यटकों का तांता लगा रहता है, लेकिन शरद पूर्णिमा के दिन यहां हर साल अग्रोहा धाम में मेला लगता है।

यहां बने अलग-अलग मंदिरों में आरती का समय सुबह 5 बजे शुरू हो जाता है। खास बात यह है कि इस मंदिर में आपको कृष्ण लीला की झांकी, जमीन के 15 फुट नीचे मां वैष्णो देवी गुफा के साथ-साथ हनुमान जी की 90 फुट ऊंची प्रतिमा देखने को मिलेगी।

खास बात यह है कि एक बार जो इस धाम की खूबसूरती निहार ले, उसका बार-बार यहां आने का मन करता है। इस धाम में से बीच वाला भाग मां लक्ष्मी और पूर्वी हिस्सा महाराजा अग्रसेन और पश्चिमी हिस्सा मां सरस्वती को समर्पित है। इस मंदिर के पिछले हिस्से में बारह ज्योर्तिलिंग से बना रामेश्वर धाम भी है।

जहां लोग सरोवर का दीदार करने आते हैं। इस सरोवर को करीब 41 पवित्र नदियों के जल के साथ पावन किया गया है। इस दाम में काफी श्रद्धालु शीश झुकाने पहुंचते हैं। बताया जाता है कि अग्रोहा धाम में एक बहुत ही भव्य गुफा है, उस गुफा में मां वैष्णो देवी की मूर्ति स्थापित की गई है।







