रोहतक (अकुंर कपूर): हरियाणा के एथलीटों में विटामिन डी की कमी चिंता का विषय बन गई है। रोहतक के पंडित बीडी शर्मा पीजीआईएमएस के स्पोर्ट्स इंजरी विभाग में आए खिलाड़ियों की जांच से पता चला है कि हरियाणा के अधिकतर खिलाड़ियों में विटामिन डी की कमी पाई गई है, जो एक चिंता का विषय है। जिस की कमी के कारण खिलाड़ियों को जल्द फ्रैक्चर होना थकान महसूस करना हृदय और फेफड़ों का काम काम करना और खिलाड़ियों के खेल को प्रभावित करना आदि शामिल हैं।
हरियाणा सरकार द्वारा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए खिलाड़ियों में विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार किया है। अब पीजीआई की टीम हरियाणा के हिसार, सोनीपत, भिवानी, रोहतक आदि में स्थित खेल केंद्रों में जाकर जल्द ही खिलाड़ियों की स्वास्थ्य की जांच कर विटामिन डी की कमी को दूर करने के उपाय बताएगी। यह जानकारी पीजीआईएमएस रोहतक के स्पोर्ट्स इंजरी विभागाध्यक्ष डॉ राजेश रोहिल्ला ने दी है।
उन्होंने बताया किस सामान्य आबादी के 50% भाग में भी विटामिन डी की कमी के लक्षण पाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि हरियाणा खेलों का हब है और यहां के एथलीट अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर एक तिहाई से ज्यादा मैडल लेते हैं। गौरतलब है कि हरियाणा के एथलीट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के कुल 1 तिहाई से ज्यादा मेडल प्राप्त कर रहे हैं।







