Home Haryana सिख परिवार से बेअदबी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या था...

सिख परिवार से बेअदबी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या था मामला

200
0

कुरुक्षेत्र (अकुंर कपूर): सिख परिवार से नीलकंठ ढाबे पर मारपीट करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि ढाबा पर काम करने वाले पांचों आरोपियों ने सिख परिवार के साथ मारपीट की और उनकी पगड़ी की बेअदबी की गई। इसके साथ ही औरतों के साथ भी मारपीट व गाली-गलौच की।

सोमवार को हजूर साहिब नांदेड़ से लौट रहे मोहाली पंजाब जा रहे सिख परिवारों के साथ अंबाला हिसार बॉर्डर पर इस्माइलाबाद के पास नीलकंठ ढाबा पर उनपर हमला किया था। मारपीट में सिख परिवार के सदस्य को घायल हालत में एलएनजेपी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here