अंबाला (अकुंर कपूर): मंडी प्रशासन की तरफ से किसानों के लिए मंडी में हर व्यवस्था की गई है चाहे वह गेट पास हो या फिर रहने ठाहरने व पीने के पानी की व्यवस्था हो। बदलते मौसम को देखते हुए भी मंडी प्रशासन की तरफ से आढ़तियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसान की धान की फसल किसी भी कीमत में खराब नहीं होनी चाहिए। जिसके लिए आढ़तियों के पास पर्याप्त मात्रा में त्रिपाल ने वह पॉलिथीन मौजूद हैं।
मंडी सचिव नीरज भारद्वाज ने कहा कि अगर कोई किसी किसान की फसल खराब होती है तो उस आध्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब तक मंडी में धान की आवक 1 लाख 93 हज़ार किवटन हो चुकी है जिसमें से 1लाख 62 हज़ार कि खरीद भी हो चुकी है। किसानों के अब तक 2563 गेट पास भी कट चुके है और 72 हज़ार क्विंटल का उठान अब तक हो चुका गई और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब की बार भी पिछले साल की तरह धान की आवक 3 लाख 60 हज़ार से 70 हज़ार तक हो सकती है। उन्होंने किसानों की धान की पेमेंट भी 72 घंटे में किसानों के खाते में आने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मंडी ने प्रशासन की तरफ से किसानों की व्यवस्था के लिए हर पुख्ता इंतजाम किए हैं।







