अंबाला (अकुंर कपूर): भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारा दिया कि भारत को टीबी मुक्त बनाना है। जिस पर हाल ही में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी रोटरी क्लब अंबाला सेन्ट्रल के कार्यों को सराहा था। देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए रोटरी क्लब अंबाला सेन्ट्रल भी निरंतर प्रयास कर रहा है। रोटरी क्लब अंबाला सेन्ट्रल के सदस्यों ने 502 अडॉप्ट किए मरीजों के लिए राशन की दो गाड़ियां अनिल विज को सौंप दी। विज ने दोनों गाड़ियों को हरी झंडी से कर रवाना किया और उन्हें स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन को सौंप दिया।
इस दौरान अनिल विज ने इतिहास का एक वाक्य बताते हुए कहा कि 1835 के पास लार्ड मैकॉले हिंदुस्तान आया था उसने हिंदुस्तान के एक कोने से दूसरे कोने तक भ्रमण किया। जिसके बाद उसने इंग्लैंड के पार्लियामेंट में भाषण दिया कि उन्होंने भारत मे किसी को भीख मांगते नहीं देखा और न ही किसी को मरते हुए देखा ऐसे में ऐसे देश की संस्कृति पर प्रहार किए बगैर हम ज्यादा लंबे समय तक राज नहीं कर सकते। विज ने कहा कि युग बीत गए लार्ड मैकाले मर गया लेकिन हमारी संस्कृति आज भी जिंदा है।
विज ने कहा ये संस्कृति ही है कि हरियाणा में टीबी मुक्त हरियाणा बनाने के लिए 502 लोगों को टीबी मुक्त करने तक उनकी सहायता करने का संकल्प लिया इस क्लब ने लिया है।उसी के लिए आज राशन वितरित किया जा रहा है। इस दौरान विज ने कुछ पंक्तियां बोलते हुए कहा कि ” सदियों रहा है दुश्मन दौर ए जहां हमारा कुछ तो है कि हस्ती मिटती नही हमारी ” इन पंक्तियों के साथ अनिल विज ने रोटरी क्लब अंबाला सेन्ट्रल का तहे दिल से धन्यवाद किया।







