Home Business/Education CET 2025 Group-C परीक्षा की आंसर-की जारी, 1 अगस्त तक दर्ज करा...

CET 2025 Group-C परीक्षा की आंसर-की जारी, 1 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

232
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 26 और 27 जुलाई को आयोजित CET 2025 ग्रुप-C परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपनी संबंधित शिफ्ट की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने अंकों का मिलान कर सकते हैं।

HSSC चेयरमैन डॉ. हिम्मत सिंह ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि परीक्षा चार शिफ्टों में आयोजित की गई थी। यदि किसी भी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी को लेकर आपत्ति है, तो वह 1 अगस्त 2025 तक आयोग को ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

डॉ. सिंह ने आगे बताया कि आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और एक माह के भीतर परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

ऐसे करें Answer Key डाउनलोड:

  1. hssc.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज पर “CET 2025 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपनी शिफ्ट और पेपर कोड चुनें
  4. PDF डाउनलोड करें और अपने उत्तर मिलाएं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here