Home Faridabad फरीदाबाद में पुलिस-आरोपी मुठभेड़: हत्या के मामले में फरार बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद में पुलिस-आरोपी मुठभेड़: हत्या के मामले में फरार बदमाश गिरफ्तार

9
0

फरीदाबाद,अनिल मंगला-:फरीदाबाद क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।पुलिस और आरोपी के बीच देर रात हुई इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी,जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार,करीब एक महीने पहले बदरपुर बॉर्डर स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर 25 वर्षीय सचिन मेहरा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि यह वारदात प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई रंजिश का परिणाम थी। तीन युवकों ने मिलकर सचिन पर हमला किया था,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक सचिन एक निजी अस्पताल में कार्यरत था।घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी।इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मामले का एक मुख्य आरोपी थाना भूपानी क्षेत्र में छिपा हुआ है।सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दबिश दी।पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और चार राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की,जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी।घायल होने के बाद आरोपी को काबू कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंदर त्यागी उर्फ पंडित निवासी मोलड़बंद,दिल्ली के रूप में हुई है।पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किया है।फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here