Home Haryana हरियाणा में पहाड़ जैसी ठंड, बर्फीली हवाओं से कई जिलों का पारा...

हरियाणा में पहाड़ जैसी ठंड, बर्फीली हवाओं से कई जिलों का पारा जमाव बिंदु के करीब

23
0

हिसार  | हरियाणा में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। राज्य के कई हिस्सों में बर्फीली हवाओं के चलते विंड चिल्ड फैक्टर भी बना हुआ है। भयंकर ठंड, शीत लहर और कोहरे ने दैनिक जीवन की गति धीमी कर दी है और इसका असर रेल और सड़क मार्गों पर भी पड़ रहा है।

रात्रि तापमान के अनुसार सोनीपत में 0.4°C, हिसार में 0.5°C और गुरुग्राम में 0.8°C दर्ज किया गया। नारनौल में 1°C, भिवानी में 1.2°C और महेन्द्रगढ़ में 1.4°C तापमान रहा। अम्बाला, हिसार समेत छह जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रही। अम्बाला में स्थिति सबसे गंभीर रही, जहां दोपहर का तापमान भी 10°C से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विस्तृत आंकड़ों के अनुसार, अम्बाला में न्यूनतम तापमान 9°C, करनाल 10.2°C, कैथल 10.8°C, पानीपत 11.3°C, जींद 12.8°C, सोनीपत 12.9°C और हिसार 13.2°C रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चन्द्र मोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय इलाकों में लगातार बर्फबारी जारी है। हिमालय की बर्फीली चोटियों से आने वाली ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाके पूरी तरह अपने प्रभाव में ले लिया है, जिससे पिछले 2-3 दिनों में हरियाणा में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here