चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को बड़ी राहत दी गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हाईकोर्ट के डबल बेंच ने सीईटी भर्ती की 5 अगस्त यानि शनिवार को होने वाली परीक्षा पर रोक हटा दी है।
बताया जा रहा है कि अब यह परीक्षा 6 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम इस मामले में हाईकोर्ट से फैसला होने के बाद जारी किया जाएगा। इसकी सूचना कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिस जारी करके दी। सरकार ने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के फैसले को डीबी में चुनौती दी है।







