Home Haryana गुरुग्राम की पॉश सोसायटी में अवैध इम्पोर्टेड शराब का जखीरा बरामद, पुलिस-एक्ससाइज...

गुरुग्राम की पॉश सोसायटी में अवैध इम्पोर्टेड शराब का जखीरा बरामद, पुलिस-एक्ससाइज विभाग की संयुक्त कार्रवाई

3
0

गुरुग्राम,अनुज पांचाल–:गुरुग्राम के सेक्टर-31 स्थित नवकेतन सोसायटी में गुरुग्राम पुलिस और एक्ससाइज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की इम्पोर्टेड अवैध शराब बरामद की है।छापेमारी के दौरान विभाग ने कुल 292 बोतलें जब्त की हैं,जिनकी बाजार में कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सोसायटी में रहने वाले लोग भी हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार,पुलिस और एक्ससाइज विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि सेक्टर-31 की नवकेतन सोसायटी में अवैध रूप से इम्पोर्टेड शराब का कारोबार किया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फ्लैट से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शराब बिना वैध अनुमति और लाइसेंस के रखी गई थी।पुलिस ने इस मामले में आरोपी विक्रम यादव के खिलाफ पंजाब एक्ससाइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अवैध शराब की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।एक्ससाइज विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here