Home Ambala अंबाला कैंट नगर परिषद में बीजेपी कैंडिडेट ललिता प्रसाद बने उपाध्यक्ष

अंबाला कैंट नगर परिषद में बीजेपी कैंडिडेट ललिता प्रसाद बने उपाध्यक्ष

231
0
Ambala, 16 April -आज अंबाला कैंट नगर परिषद की हाउस मीटिंग का आयोजन किया गया ! इस मीटिंग में नगर परिषद के उप अध्यक्ष का चुनाव हुआ ! इस मौके पर मीटिंग में हंगामा भी देखने को मिला ! नगर परिषद उप अध्यक्ष के पद के लिए वोटिंग हुई.जिसमें बीजेपी के कैंडिडेट ललिता प्रसाद ने बाजी मारी ! बीजेपी के ललिता प्रसाद को अप अध्यक्ष घोषित किया गया !
 अंबाला कैंट नगर परिषद में आज नगर परिषद उप अध्यक्ष का चुनाव हुआ ! हालांकि पहले सभी ने बीजेपी के कैंडिडेट ललिता प्रसाद को सर्वसम्मति से उप अध्यक्ष बनाने की बात चली तो इस मौके पर आजाद  पार्षद सुधीर जायसवाल ने अपनी जीत जताई और वो नहर परिषद EO से बहस भी करने लगे ! फिर अंबाला छावनी वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए वोटिंग हुई जिसमें कुल 33 वोट पड़े जिसमें से 26 वोट भाजपा के ललिता प्रसाद और 6 वोट आजाद कैंडिडेट सुधीर जायसवाल को पड़े एक वोट इनवैलिड हुआ ! भाजपा के ललिता प्रसाद नगर परिषद के उप प्रधान चुने गए ! इस मौके पर बीजेपी पार्षदों ने उन्हें फूलों के हार पहनाकर बधाई दी ! इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी हाउस की मीटिंग में पहुंचे और ललिता प्रसाद को जीत की बधाई दी और उन्हें फूलों के हार पहनाए !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here