Home Haryana घरौंडा फुरलक रोड पर जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने चलाया...

घरौंडा फुरलक रोड पर जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने चलाया पीला पंजा.. दी ये हिदायत

168
0

घरौंडा : चन्द्रिका ( TSN)- घरौंडा फुरलक रोड पर जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने पीला पंजा चलाया है । इस दौरान कालोनी में बनाई गई कच्ची गलियों को जेसीबी के जरिए उखाड़ा गया । वहीं आमजन को अवैध कालोनी में प्लाट नही खरीदने की हिदायत भी दी गई है ।

 

 

 

 

डीटीपी ओम प्रकाश के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम घरौंडा फुरलक रोड पर खेती योग्य भूमि में काटी गई अवैध कालोनी पर एक्शन लेने पहुंची । डीटीपी की तरफ से पहले कालोनी काटने वाले लोगो को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया, लेकिन जवाब नही मिलने के बाद डीटीपी ने पीला पंजा चलाते हुए कालोनी की गलियों को उखाड़ दिया । डीटीपी ओम प्रकाश ने बताया कि कालोनाइजर के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया गया है । लोगो को भी सूचित किया जाता है कि ऐसी कालोनी में प्लाट ना खरीदे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here