महेंद्रगढ़ (अंकुर कपूर): हरियाणा में गौ तस्करों का आतंक फिर देखने को मिला। बता दें कि महेंद्रगढ़ के गांव सुरजनवास की नहर के पास एक गाड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी हुई थी। उसी समय कुछ सरपंच चंडीगढ़ से रात को आए थे। तो उन्होंने उनसे पूछा कि आप यहां क्यों खड़े हो तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद वह वहां से अपनी गाड़ी को लेकर निकल गए। शक होने पर हमने अपनी गाड़ी से उनका पीछा किया तो उन्होंने हमारे ऊपर पथराव किया। हमारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा।
गांव बुचावास के रेलवे क्रॉसिंग के पास में एक पेट्रोलिंग पार्टी मिली हमने उनको भी इशारा किया किया वह भी हमारे पीछे हो गई। हम लगभग 50 मिनट तक गांवों में गौ तस्करों की गाड़ी के पीछे लगाते रहे। हमें पुलिस वालों की तरफ से कोई सहायता नहीं मिली और गौ तस्कर एक-एक गाय को सड़क पर डाल रहे थे। इसलिए हम पीछे रह गए और वह चकमा देकर भाग गए।
बताया जा रहा है कि गौ तस्करों ने लगभग आठ से दस गाय सड़क पर फेंकी। एएसपी सिद्धांत जैन ने एक-दो दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एएसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि हमारे पास कुछ गांव के ग्रामीण व सरपंच आए थे हमने उनकी बातों को सुना और हमने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।







