अम्बाला, 3 फरवरी -हरियाणा में अंबाला कैंट का बस स्टैंड राज्य का पहला ऐसा बस स्टैंड बना जहां 5 रुपए में भर पेट खाना खाने के लिए आस्था फाउंडेशन की तरफ से कैंटीन खोली गई.आज इस कैंटीन का कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रिबन काटकर उद्घाटन किया और पांच रुपए की पर्ची कटवाकर खाना खाया. इस मौके पर अंबाला रोडवेज GM अश्वनी डोगरा, अंबाला कैंट SDM सतेंद्र सिवाच और अन्य अधिकारी मौजूद रहे.इस अवसर पर अनिल विज ने आस्था फाउंडेशन की जमकर तारीफ की और अपने निजी फंड से पांच लाख रुपए भी दिए ! कैंटीन खुलने से यात्रियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है !
अंबाला वासियों को आज एक और बड़ी सौगात उस वक्त मिल गई जब आस्था फाउंडेशन द्वारा अंबाला कैंट बस स्टैंड पर पांच रुपए में थाली वाली कैंटीन का हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रिबन काटकर उद्घाटन किया ! सबसे बड़ी बात ये है कि हरियाणा का ये पहला बस स्टैंड है जहां पांच रुपए में भर पेट खाना मिलेगा. यहां पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज का आस्था फाउंडेशन द्वारा स्वागत किया गया ! मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आस्था फाउंडेशन को जमकर तारीफ की और कहा कि आस्था फाउंडेशन अंबाला शहर में भी सिविल अस्पताल में पहले ही पांच रुपए में थाली वाली कैंटीन का खोल रखी है.
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि इसी कड़ी में आज अंबाला कैंट बस स्टैंड पर भी आज इन्होंने पांच रुपए की थाली वाली कैंटीन खोली है.उन्होंने कहा कि पांच रुपए में तो पतंग भी नहीं आती ! उन्होंने कहा कि बाकी शहरों में भी अगर सामाजिक संस्थाएं चाहे तो ऐसी कैंटीन खोल सकती है नहीं तो मैने टूरिज्म डिपार्टमेंट से भी बात करके पांच बस स्टैंड का पायलट प्रोजेक्ट बनकर अभी टूरिज्म का खाना मुहैया करा रहे है और अगर वो कामयाब हो गया तो सारे हरियाणा में वो देंगे.उन्होंने कहा कि अगर वो न हो पाया तो जिस प्रकार रेलवे में वो सभी को खाना दे रहे है, हम भी उसी प्रकार से पूरे हरियाणा में खाना देंगे.आज एक बार फिर से कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर हरियाणा CM नायब सैनी पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने चुनाव में उन्हें हरवाने का काम किया. हालांकि मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया, सिर्फ ये ही कहा कि मैने अपने ट्वीट में सब कुछ बोल रखा है पढ़ लीजिए !







