Home Ambala मंत्री अनिल विज ने इंडिया गठबंधन पर कसा तंज.. इंडी गठबंधन की...

मंत्री अनिल विज ने इंडिया गठबंधन पर कसा तंज.. इंडी गठबंधन की गाड़ी पटरी से बाहर

83
0
अम्बाला, 11 दिसंबर — बिजली मंत्री का पद मिलने के बाद से हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में बिजली की समस्याओं को जड़ से खत्म करने का काम कर रहे है. इसी कड़ी में चलते विज ने आज एक बार फिर अंबाला छावनी की जनता को बड़ी सौगात दी है। विज ने 66 केवी सबस्टेशन का शुभारम्भ कर अंबाला छावनी की जनता को होने वाली बिजली समस्याओं से बचाया है।
इस बारे में बताते हुए मंत्री अनिल  विज ने कहा कि की 66केवी सबस्टेशन का शुभारम्भ किया है इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा। वहीं उन्होंने सूर्य ऊर्जा के लिए भी कई स्कीम निकली है और प्रयोग किया जा रहा है कि किसानों को खेतों में दिन के समय सूर्य ऊर्जा दी जाए और रात के समय में दूसरी। वही इंडिया गठबंधन में अब फुट पड़ती नजर आ रही है, अब राहुल गांधी की जगह अब ममता बनर्जी को अपना नेता चुनने की बात कर रहे हैं जिस पर पलटवार करते हुए मंत्री अनिल ने कहा कि हम तो पहले ही कहते है पप्पू फेल हो गया, उनको भी पता लग गया है कि अब राहुल गांधी से उनकी गाड़ी चलने वाली नहीं है, कोई भी आ जाए लेकिन उनकी गाड़ी नहीं चलेगी। अब बार-बार इंजन बदलकर देखना चाहते हैं, लेकिन उनकी पटरी खराब है।
किसान नेता दल्लेवाल की भूख हड़ताल पर कहा ये 
किसान नेता दल्लेवाल इन दिनो भूख हड़ताल पर है. जिसे लेकर पंधेर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को उनकी कोई चिंता नहीं है. जिसपर जवाब देते हुए मंत्री विज ने कहा की नरेंद्र मोदी  को पूरी चिंता है, उनकी प्रेरणा से ही हरियाणा सारी फसलों की msp दे रहा है। आम आदमी पार्टी को पंजाब में msp देनी चाहिए हिमाचल में कांग्रेस को msp देनी चाहिए तभी पता चलेगा कि सभी msp देना चाहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here