Home Ambala बीजेपी पूर्व मंत्री असीम गोयल ने अंबाला से बस्ती चलो अभियान...

बीजेपी पूर्व मंत्री असीम गोयल ने अंबाला से बस्ती चलो अभियान की शुरुआत की

196
0
Ambala, 12 April-पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने आज अंबाला शहर के वार्ड नंबर 7 से बस्ती चलो अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत असीम गोयल भाजपा पार्षदों सहित भगवान वाल्मीकि बस्ती पहुंचे। जहां असीम गोयल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
 असीम गोयल ने सर्वप्रथम भगवान वाल्मीकि मंदिर में माथा टेका और उसके बाद इलाके में लोगों के साथ बातचीत की। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली व उनके द्वारा लिए जा रहे फैसलों की सराहना की। इस दौरान असीम गोयल ने इलाका वासियों का कुशलक्षेम भी जाना।  मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी आज देश में तीसरी बार , हरियाणा में भी तीसरी बार और अन्य राज्यों में भी कई कई बार सरकार के नाते लोगों की सेवा कर रही है तो इसका बड़ा कारण लोगों के बीच में रहना है। असीम गोयल ने कहा कि इसी बात को बरकरार रखते हुए आज गांव चलो व बस्ती चलो अभियान की शुरुआत की गई है। असीम गोयल ने अपने कार्यकर्ताओं से भी अभियान को आगे बढाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here