Home election यमुनानगर में AAP ने युवा हुंकार रैली की आयोजित, सरकार पर बरसे...

यमुनानगर में AAP ने युवा हुंकार रैली की आयोजित, सरकार पर बरसे युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण हुड्डा

249
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): 2024 के चुनावों से पहले हर राजनीतिक दल ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। यमुनानगर में आम आदमी पार्टी ने युवा हुंकार रैली आयोजित की। इस रैली में आप के युवा प्रदेशाध्यक्ष अरुण हुड्डा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

आज प्रदेश का हर युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। क्योंकि बीजेपी और जेजेपी की जो सरकार है युवाओं के साथ जो वादे किए थे एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। तमाम वर्गों को इन्होंने ठगा है। बच्चों को ठगा चिराग योजना लाकर युवाओं को ठगा, नौकरियां ना देकर भ्रष्टाचार करके आज लाखों पद खाली पड़े हैं। विभागो में नौकरी नहीं निकाल रहे। महिलाओं पर यौन शोषण और उत्पीड़न हरियाणा में बढ़ता जा रहा है। यहां के खेल मंत्री खुद लिप्त पाए जाते है। रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष लिप्त हैं।

हरियाणा में नशा जिस प्रकार से फल-फूल रहा है यमुनानगर भी इससे अछूता नहीं है। यमुनानगर में भी बहुत ज्यादा नशा फैल रहा है। आज सड़कों से लेकर सभी व्यवस्थाएं लचर हैं। आज उसके खिलाफ आम आदमी पार्टी के युवाओं ने हुंकार भरी है और ये हुंकार पूरे हरियाणा में जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को हम चेता रहे हैं बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खेलना बंद करें। युवाओं को नौकरियां दे और तमाम वर्गों से जो वादे किए हैं वो पूरे करे। जब भी अब कुछ समय बाद चुनाव होगा। बीजेपी सरकार का सफाया होना निश्चित है और इस प्रकार से सफाया ना हो जाए कि दोबारा ये आ भी ना पाए और जीरो की स्थिति में पहुंच जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here