Home Haryana मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र के थीम पार्क का नाम बदला.. अब...

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र के थीम पार्क का नाम बदला.. अब होगा केशव पार्क

216
0
11 दिसंबर,-कुरुक्षेत्र—कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में आज वैश्विक गीता पाठ का आयोजन हुआ और इस पाठ में कुरुक्षेत्र थीम पार्क से 18000 बच्चों ने एक साथ 1 मिनट गीता का पाठ किया किसी के साथ देश व विदेशों से ऑनलाइन माध्यम से एक करोड़ 38 लाख के करीब लोग इस पाठ से जुड़े। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायक सैनी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान मौजूद रहे। इनके साथ ही तंजानिया की कल्चर मिनिस्टर पिंडी हजारा चन्ना तंजानिया भी मौजूद रही।
 मुख्यमंत्री ने गीता पाठ से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया और हरियाणा के स्कूलों में कल छूटी की घोषणा की , उन्होंने कहा कि आज सभी स्कूलों के बच्चे इस वैश्विक पाठ से जुड़े हैं और सुबह से यहां पर अभ्यास कर रहे हैं इस कारण कल हरियाणा के स्कूलों में छुटी रहेगी। वहीं उन्होंने कुरुक्षेत्र के थीम पार्क का नाम बदलने की घोषणा भी की उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के थीम पार्क को केशव पार्क के नाम से जाना जाएगा।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने एक देश एक चुनाव पर जोर दिया उन्होंने कहा कि अलग अलग चुनाव देश के विकास में बाधा है जब अलग-अलग चुनाव होते हैं तो नेता,अधिकारी वकर्मचारियों को चुनाव में अपनी ड्यूटी निभानी पड़ती है जिस कारण विकास कार्यों में बाधा आती है उन्होंने कहा कि हम सबको एक मुहिम चलानी चाहिए जिससे कि विपक्षी दलों को भी एक देश एक चुनाव के लिए सहमत किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here