Home Ambala पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्षीयों पर साधा जमकर निशाना

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्षीयों पर साधा जमकर निशाना

267
0
अंबाला 6 अगस्त- दिल्ली हाईकोर्ट ने  मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरप्तारी को सही माना है और ज़मानत देने से इंकार कर दिया है. इस पर चुटकी लेते हुए हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये एक लीगल प्रोसेस है कि अगर कोई नीचे कि अदालत से संतुष्ट न हो तो वो ऊपर की अदालत में जा सकता है लेकिन जो ये बार बार कह रहे थे कि हमारे ऊपर राजनीती द्वेष के कारण गलत केस बनाया है लेकिन हाईकोर्ट ने भी साफ  कह दिया कि इनके ऊपर केस बनता है इसलिए इनकी ज़मानत नहीं हो सकती.
वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक मोची से मुलाक़ात कर कहा है कि अगर प्रतिभाओ का सहयोग मिले तो देश की तकदीर बदल सकते है इस पर व्यंग कसते हुए अनिल विज ने कहा कि जो कांग्रेस के प्रदेश है उसमे कर दो किसने मना किया ! विज ने कहा कि राहुल गांधी जी ये गुब्बारे बेचने का काम बंद कर दो क्योंकि गुब्बारे क्षणिक होते है वो बच्चो को बहला सकते है लेकिन वो फट भी बहुत जल्दी जाते है और इस तरह की बाते अगर बनवानी है वो किसी अच्छे व्यक्ति से बनवाओ ! अनिल विज ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री बड़ी बड़ी बाते करते है किसानों को लेकर आश्वासन देते है लेकिन ये जो किसान है ये पंजाब की सीमा में बैठे है इनका दुःख सुख देखना पंजाब सरकार का दायित्व है, विज ने कहा कि हमने 24 फसलों की MSP कर दी है हरियाणा में है जो पूरे हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here