अंबाला (अंकुर कपूर): सीएम फ्लाइंग व सीआईडी अंबाला ने संयुक्त रूप से अंबाला शहर पब्लिक हेल्थ विभाग में छापेमारी की और वहां के रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान सीएम फ्लाइंग को रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि कई कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद हैं, लेकिन न तो उन्होंने रजिस्ट्रर में हाजिरी लगाई है और न ही ऑनलाइन हाजिरी है।
जांच में सामने आया कि कोई भी कर्मचारी ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा रहा। इसके साथ ही 31 शिकायतें विचाराधीन मिली। जिसको लेकर एक्सईएन कर्णबीर सिंह ने कहा कि यह रोटीन की शिकायतें हैं और कोई भी शिकायत पुरानी नहीं है। सोमवार को की गई छापेमारी में सीएम फ्लाइंग की तरफ से इंस्पैक्टर सतपाल कुमार व जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में जांच की।







