Home Faridabad हड़ताली तीज मनाकर महिला कर्मियों ने हाथ में मेहंदी से लिखा…एनएचएम को...

हड़ताली तीज मनाकर महिला कर्मियों ने हाथ में मेहंदी से लिखा…एनएचएम को पक्का करो

174
0
फ़रीदाबाद , 6 अगस्त-NHM कर्मियों की हड़ताल का आज 12वां दिन है । NHM कर्मियों ने विरोध स्वरूप हड़ताली तीज मनाई जिसके तहत महिला कर्मियों ने हथेलियों पर मेंहदी लगाकर लिखा एनएचएम को पक्का करो। इस मौके अपने हाथों में अलग अलग स्लोगन मेहंदी से लिखकर महिला कर्मियों ने ज़ोरदार नारेबाजी कर सरकार से एनएचएम को पक्का करने की मांग की।
बता दे कि नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मी पिछले 11 दिनो में अलग अलग तरीको से विरोध प्रदर्शनकर चुके है लेकिन अब  तक उन्हें सरकार से कोई भी आश्वासन नही मिला है.जिसके तहत आज 12वे दिन एनएचएम की महिला कर्मियों ने हड़ताली तीज मनाने का फैसला किया और हाथो में मेहंदी से एनएचएम को पक्का करो जैसे कईं तरह के स्लोगन्स लिखे । उन्होंने कहा कि अब वह सरकार से तीज के उपहार के रूप में उन्हें पक्का करने की माँग करेंगी और तब तक दरी नही छोड़ेंगे जब तक उन्हें पक्का न किया जाएं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here