Home Haryana हरियाणा में 26 नवंबर तक चलेगा कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान,...

हरियाणा में 26 नवंबर तक चलेगा कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान, सात पर्यवेक्षक नियुक्त

20
0
Screenshot

चंडीगढ़ I हरियाणा में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से यह अभियान 26 नवंबर तक चलाया जाएगा। इसके सफल संचालन और संगठनात्मक स्तर पर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों में सात पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इनकी जिम्मेदारी अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की निगरानी करने और स्थानीय पार्टी इकाइयों के साथ तालमेल बनाए रखने की होगी।

इस संबंध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पत्र जारी कर जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों सहित पार्टी के संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। पार्टी का उद्देश्य अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाना और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कांग्रेस के अनुसार, 12 अक्टूबर को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे पर मार्च निकाला था। पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख भी किया था। इसके बाद 13 अक्टूबर को राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान को देशभर में ब्लॉक, बूथ और गांव स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया गया।

कांग्रेस ने हरियाणा में अभियान की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। राजेश लिलोठिया को चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी शहरी व ग्रामीण और भिवानी शहरी क्षेत्र का दायित्व दिया गया है। नदीम जावेद भिवानी ग्रामीण, हिसार शहरी व ग्रामीण, फतेहाबाद और सिरसा में अभियान के कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे। वहीं, अनिल चौधरी कैथल, करनाल शहरी व ग्रामीण और कुरुक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालेंगे।

कृष्णा तीरथ को फरीदाबाद, नूंह और पलवल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि नीतू वर्मा पानीपत, सोनीपत और जींद में अभियान की निगरानी करेंगी। रोहित चौधरी रोहतक, झज्जर और गुरुग्राम में पार्टी की गतिविधियों का समन्वय करेंगे। अंबाला कैंट, अंबाला शहरी व ग्रामीण, यमुनानगर शहरी व ग्रामीण और पंचकूला के लिए पर्यवेक्षक के नाम की घोषणा अभी बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here