अंबाला (एकता): हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार को हरियाणा में सिविल एविएशन को लेकर हरियाणा भवन में मीटिंग हो रही है। बता दें कि गुरुग्राम में बनने वाले हैली हब की तैयारियों पर दुष्यंत चौटाला अधिकारियों के साथ मीटिंग ले रहे हैं। हंस एयरवेज के प्रतिनिधियों के साथ ही हरियाणा में एविएशन की परियोजनाओं पर चर्चा होगी।







