अंबाला (अंकुर कपूर): जब मनोरंजन की बात आई तो अक्सर हमारे दिमाग में फिल्मों का ख्याल आता है पर लेकिन बदलते दौर के साथ मनोरंजन के तरीके भी बदल गए हैं। फिल्मों के साथ-साथ अब वेब सीरीज भी शुरू हो चुकी है, जिन्हें हम जब चाहे तब अपने मोबाइल पर देख सकते हैं लेकिन कई बार इन वेब सीरीज में कोई ऐसा कंटेंट दिखाया जाता है जिससे समाज में एक गलत संदेश पहुंचता है।
समाज में ऐसा कोई गलत संदेश ना फैले इस को लेकर अंबाला से भाजपा कोषाध्यक्ष और समाजसेवी अनुभव अग्रवाल ने एक मुहिम छेड़ी है और समाज को इस बुराई से बचाने के लिए उन्होंने एक नया कदम उठाया है, जिसमें वे मांग कर रहे हैं कि फिल्मों की तर्ज पर वेब सीरीज से भी नेगेटिव कंटेंट को हटाया जाए जिसको लेकर हाल ही में उन्होंने राज्यपाल से भी मुलाकात की।
मीडिया से बात करते हुए अनुभव अग्रवाल बताया कि जिस प्रकार फिल्मों के रिलीज होने से पहले उसका कोई भी गलत कंटेंट को हटा दिया जाता है, उसी प्रकार इन वेब सीरीज का भी गलत कंटेंट हटना चाहिए। जिससे हम अपने समाज को बुरी आदतों से बचा सकते।







