अम्बाला : चन्द्रिका (TSN)-पूरे प्रदेश के डॉक्टर अपनी मांगों रेगुलराइजेशन पॉलिसी को लेकर दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल पर रहे. अंबाला कैंट सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिस डॉक्टर जितेंद्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हमारी दो घंटे पेन डाउन स्ट्राइक थी और हमारे मुद्दे वही पुराने है और कोई नई मांग नही है.डॉक्टर जतिंदर ने कहा कि हम जन सेवा के डॉक्टर है. हम कोई हड़ताली डॉक्टर नहीं हैं. उन्होंने सरकार से अपील की कि सरकार प्रताड़ित न करे और उनकी मांगे माने.
डॉक्टर जतिंदर ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो फिर जो हमारी राज्य स्तरीय एसोसिएशन तय करेगी तो उसके अनुसार आगे की करवाई की जायेगी. हालांकि डॉक्टर्स की तरफ से कहा गया था कि इमरजेंसी और OPD सेवाएं हड़ताल के दौरान भी सुचारू रूप से चलती रहेगी लेकिन हालात कुछ और ही नजर आए. अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में हड़ताल के कारण लोग कई कई घंटे तक डॉक्टर्स की वजह से परेशान दिखाई दिए. लोगों का कहना था कि आज सोमवार का दिन है और डॉक्टर्स हड़ताल करके बैठे है.लोगों का कहना था कि वो 70 , 70 किलोमीटर से आए है और यहां पर डॉक्टर्स हड़ताल पर बैठे हैं. उन्होंने सरकार से भी अपील की है कि इस और सरकार जरूर ध्यान दे.







