Home Haryana खूपुर जट में सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा, ग्रामीणों ने...

खूपुर जट में सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

204
0

झज्जर | झज्जर जिले के गांव शेखूपुर जट में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और झज्जर से विधायक गीता भुक्कल ने शिरकत की। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देने वाला देश: दीपेंद्र हुड्डा

कार्यक्रम के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया युद्धविराम और सीजफायर को लेकर सवाल पूछे जाने पर सांसद हुड्डा ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जिसे दुनिया आतंकवाद को शरण देने वाले राष्ट्र के रूप में जानती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता, और यह बात अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी प्रमाणित हो चुकी है। उन्होंने हालिया सीजफायर समझौते पर भी संदेह जताते हुए इसे सतर्क दृष्टि से देखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

संसद का विशेष सत्र और सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

हुड्डा ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह संसद का विशेष सत्र बुलाए और एक सर्वदलीय बैठक आयोजित करे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हमेशा देश की सुरक्षा और सेना के पराक्रम में सरकार का समर्थन किया है, और अब वक्त आ गया है कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर, पहलगांव आतंकी हमले और युद्धविराम से जुड़े सभी पहलुओं को सामने रखे।

हुड्डा ने कहा, “हम चाहते हैं कि संसद के विशेष सत्र में प्रधानमंत्री स्वयं उपस्थित रहें और देश को बताएं कि आतंकवाद के खात्मे के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और भविष्य में क्या रणनीति बनाई जा रही है। इससे एक मजबूत, संयुक्त संदेश अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जाएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here