Home Haryana केंद्र सरकार के बजट को लेकर आप प्रदेश अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया…हर...

केंद्र सरकार के बजट को लेकर आप प्रदेश अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया…हर वर्ग के लिए बताया निराशाजनक

135
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- केंद्र सरकार के बजट को आम आदमी पार्टी ने हर वर्ग के लिए निराशाजनक बताया है । आप   प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि बजट में न बच्चों की शिक्षा के लिए, न स्वास्थ्य के लिए, न महिलाओं के लिए, न बुजुर्गों के लिए और न व्यापारियों के लिए कुछ है। बजट में आम जनता की अनदेखी की गई है और भाजपा सरकार द्वारा केवल उद्योगपति दोस्तों को खुश करने की कोशिश की गई है।
बजट में हरियाणा के साथ हुआ सौतेला व्यवहार
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि बजट में हरियाणा के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है। हरियाणा के लिए कोई विशेष पैकेज की घोषणा नहीं की गई और न ही हरियाणा में कोई नई यूनिवर्सिटी की घोषणा नहीं  की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी और कानून बनाने की बात कही थी। लेकिन बजट में एमएसपी पर कोई प्रावधान नहीं रखा गया। बजट में न एजुकेशन के लिए कोई प्रावधान है और न स्वास्थ्य सेवाओं के लिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन इस बजट में रोजगार के लिए कोई प्रोविजन ही नहीं आया। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना पर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है, लेकिन फसल बीमा के तहत किसी को भी बीमा राशि नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों के लिए नहीं है। इनकम टैक्स स्लैब बढ़ाने की बात आनी चाहिए थी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को राहत मिल सके। इसमें महिला आरक्षण के लिए कोई खास प्रावधान नहीं किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here