Home Ambala हरियाणा में है मां काली का सुप्रसिद्ध मंदिर: पांडवों से जुड़ा है...

हरियाणा में है मां काली का सुप्रसिद्ध मंदिर: पांडवों से जुड़ा है इतिहास, देश-विदेश से श्रद्धालु होते है नतमस्तक

321
0

हरियाणा (एकता): हरियाणा में बहुत सारे ऐसे मंदिर हैं जिनका इतिहास बरसों पुराना है। कई मंदिर महाभारत काल से जुड़े हुए हैं तो कई पांडवों के इतिहास से जुड़े हैं। ऐसा ही एक मंदिर हरियाणा में काफी सुप्रसिद्ध है। इस काली माता मंदिर का इतिहास काफी पुराना है।

मंदिर का इतिहास पांडवों से जुड़ा हुआ है। जहां देश-विदेश से श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए आते हैं। उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस काली माता मंदिर को कालका मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर पंचकूला के पुराने मंदिरों में से एक है। कालका हरियाणा का एक छोटा सा कस्बा है।

कहा जाता है कि माता के हजारों हाथ-पैर थे। सभी देवताओं ने आदिशक्ति को अपना एक-एक शस्त्र दिया। कालांतर में कालका में काली माता के नाम से प्रसिद्ध हुई। यहां एक श्यामा नाम की गाय हर रोज दूध से माता की पिंडी को स्नान करती थी। यह करिश्मा देख पांडव हैरान रह गए और उन्होंने इसी स्थान पर मंदिर की स्थापना की। खास बात यह है कि माता के मंदिर में रोजाना कई भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here