Home Haryana केंद्रीय मंत्री की बैठक में उठा श्मशान घाट के रास्ते का मुद्दा,...

केंद्रीय मंत्री की बैठक में उठा श्मशान घाट के रास्ते का मुद्दा, भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगे आरोप

8
0

चंडीगढ़ -:दिशा समिति की बैठक में उस समय माहौल गरमा गया,जब अच्छेजा गांव के श्मशान घाट के रास्ते का मामला केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सामने उठाया गया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि हरिप्रकाश ने भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला पर विकास कार्यों में बाधा डालने और रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटने देने के आरोप लगाए।

हरिप्रकाश ने कहा कि जिला अध्यक्ष के प्रभाव के चलते ड्यूटी मजिस्ट्रेट बार-बार छुट्टी पर चले जाते हैं या फिर अचानक अस्वस्थ हो जाते हैं, जिससे श्मशान घाट के रास्ते का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।आरोपों के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि मामले में उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है और उनकी ओर से रास्ते का निर्माण कार्य तुरंत शुरू करवाने में कोई आपत्ति नहीं है।मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अधिकारियों को श्मशान घाट के रास्ते का निर्माण जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर कार्य की निगरानी सुनिश्चित करने और ड्यूटी के दौरान अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here