Home Haryana मौसम में बदलाव…बरसात से गेहूं की फसल अच्छी होने की उम्मीद ,...

मौसम में बदलाव…बरसात से गेहूं की फसल अच्छी होने की उम्मीद , कृषि विभाग कर रहा किसानों को जागरूक

133
0
कैथल : चन्द्रिका ( TSN) कैथल जिले में अधिकतर कृषि क्षेत्र गेहूं से ही जुड़ा है, वहीं मौसम में हुए बदलाव और बारिश होने से गेहूं की फसल अच्छी होने की उम्मीद है.
कैथल कृषि विभाग उपनिदेशक बलवन्त सहारन ने   कहा कि 31 जनवरी को जिले में हल्की बरसात रही, पुंडरी ब्लॉक में 2 mm बारिश हुई थी, कल रात जो बारिश हुई है उसमें पूरे जिले पर असर देखने को मिला है.  कहीं पर 3mm ,या 5 mmऔर पुंडरी ब्लॉक में तो 10 mm बारिश हुई है, जो कृषि जगत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी । रात के तापमान मे लगातार गिरावट दर्ज की जाती थी,अब बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। कैथल जिले में अधिकतर कृषि क्षेत्र गेहूं से ही जुड़ा है,जिलेभर में  1लाख 70 हजार हैकटेयर गेहूं की बिजाई की हुई है, गेहूं की फसल बहुत अच्छी हालत में है. दो  दिन में गेहूं की फसल की ग्रोथ भी अच्छी तरीके से बढ़ती नजर आएगी। वहीं कृषि जगत से जुड़े हुए किसानों को विभाग के द्वारा जागरूक किया जा रहा है.मौसम में हुए बदलाव की अपडेट को लेकर किसानों को जागरूक करने के लिए विभाग के द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा रहा है और विश्वविद्यालय HAU  के माध्यम से और मीडिया के माध्यम से भी जानकारी देते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here