पानीपत (एकता): पानीपत में धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ रूह कांप देने वाला हादसा होने का मामला सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं के खुशी के भजन कुछ देर में चीख पुकार में बदले। मीडिया सूत्रों के अनुसार चुलकाना में श्री श्याम धाम से मत्था टेककर गांव उझा लौट रहा श्रद्धालुओं का जत्था सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयंकर था ट्रक की टक्कर से ट्राली 20 मीटर दूर जाकर गिरी।
इस दौरान बेटियों को गोद में सुला रही मां बच्चियों समेत ट्राली के नीचे दब गई। एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं मां मौत से जंग लड़ रही है। वहीं ट्राली के नीचे दबने से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। एक युवक की दोनों टांगे कट गई। हादसे में 25 श्रद्धालु घायल हैं। हादसे के बारे में पता लगते ही उझा गांव में मातम पसर गया। कुछ लोग अस्पतालों में घायलों के पास पहुंचे।
बता दें कि इस हादसे में कईयों ने अपने भाई-बहन, बेटी-बेटा, पत्नी, पति ऐसे ही कई परिवार के सदस्य खो दिए हैं। कई परिवार के बच्चे तो अपने पड़ोसियों के साथ धाम पर चले गए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह वापस आएंगे ही नहीं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।







