यमुनानगर, 23 दिसंबर — यमुनानगर के ससोली इलाके में देर रात जन्मदिन की पार्टी करते समय अचानक कुछ लोगों ने जन्मदिन मना रहे युवक पर फायरिंग कर दी.हालांकि गोली छात्र की टांग में लगी और ह.मलावर वहां से भाग खड़े हुए.बताया जा रहा है कि जिसको गोली लगी उसने आरोपी की बहन को व्हाट्सएप पर कोई मैसेज किया था, जिसका बदला लेने वह जन्मदिन की पार्टी में पहुंच गया.
यमुनानगर के ससौली इलाके में देर रात रोहन अपने जन्मदिन की पार्टी कर रहा था, रोहन के कई साथी भी वहां पर मौजूद थे कि अचानक आए और आते ही उन्होंने रोहन पर गोली चला दी हमलावर द्वारा की गई. फायरिंग में गोली रोहन की जांग में लगी.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए लेकर पहुंच गई. यहां डॉक्टरों ने रोहन की जांच में लगी गोली को तो निकाल दिया लेकिन अभी भी उसका इलाज चल रहा है. शुरुआती पूछताछ में पुलिस के सामने यह बात आई है कि जन्मदिन की पार्टी से पहले रह ने एक युवक की बहन को व्हाट्सएप पर मैसेज किया था और उस युवक की बहन ने जब अपने भाई को पूरी बात बताई तो भाई तभी रोहन से बात करने के लिए उसके जन्मदिन की पार्टी में ही अपने साथियों के साथ पहुंच गया वह पहुंचते ही उसने गोली चला दी बता दे कि हमलावर और जो पार्टी कर रहे थे यह सभी नाबालिक बच्चे हैं और सभी 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले छात्र हैं.फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने कुछ लड़कों को राउंड ऑफ किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है







