Home Haryana कृष्णपाल गुर्जर बोले कांग्रेस प्रत्याशी से उनका कोई मुकाबला नही…चुनाव...

कृष्णपाल गुर्जर बोले कांग्रेस प्रत्याशी से उनका कोई मुकाबला नही…चुनाव में माहौल बीजेपी के लिए एक तरफा

124
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- हथीन के गांव कौंडल में  केन्द्रीय राज्य मंत्री और भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने जनसभा को सम्बोधित किया। गुर्जर ने अपने सम्बोधन में  कांग्रेस पर जमकर ह*मला बोला। लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस  प्रत्याशी महेंद्र प्रताप से उनका कोई मुकाबला नही है । चुनाव में माहौल बीजेपी के लिए एक तरफा है। जनता मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल को देखते हुए वोट देगी।
केन्द्रीय राज्य मंत्री और भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर  कहा आज देश मे सड़को की बात हो, रेलमार्ग की बात हो, शिक्षा की बात हो, देश की सुरक्षा की बात हो हर क्षेत्र में पिछले 10 सालों में सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है। देश आज आर्थिक तौर से मजबूत हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप से मुकाबले को लेकर उन्होंने कहा कि पहले भी इस क्षेत्र में किसी की जमानत नही बची और इस बार भी किसी दूसरे प्रत्याशी की जमानत नही बचेगी। आज विपक्ष के पास प्रधानमंत्री का कोई चेहरा नही है। उन्होंने  कहा  कि ना कांग्रेस के पास चेहरा है ना चरित्र है। करण दलाल द्वारा आयोजित की गई महापंचायत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी आदत किसी के दूसरे के घर में झांकने की नहीं है वह केवल अपना काम करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here