हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने जमीनी स्तर पर तैयारिया शुरू कर दी है।जमीनी स्तर पर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा गांव चलो अभियान चला रही है।इसी अभियान को लेकर आज जगाधरी विधानसभा के मंडल छछरौली ,प्रताप नगर और जगाधरी मंडल के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया।हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने गांव चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
बैठक में मंत्री कंवरपाल ने भाजपा के पदाधिकारियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं नीतियों जन-जन तक पहुंचाने संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि भाजपा द्वारा 9 व 10 फरवरी 2024 को गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हमें केन्द्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी बूथ स्तर पर जाकर लोगों को केन्द्र व प्रदेश की नीतियों की जानकारी दें और यह सुनिश्चित भी करें कि कोई भी व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित न रहें।लोकसभा चुनावों में भाजपा सभी दस सीटों पर जीत दर्ज करेगी।







