Home Haryana देवेंद्र बबली ने किसानों से मांगी माफी.. किसानों पर दर्ज करवाए गए...

देवेंद्र बबली ने किसानों से मांगी माफी.. किसानों पर दर्ज करवाए गए पर्चों को रद्द करवाने की दी सहमति

143
0
फतेहाबाद, 20 सितम्बर : फतेहाबाद के जाखल में भाजपा से प्रत्याशी देवेंद्र बबली चुनाव प्रचार के दौरान आज किसानों से माफी मांगकर अपना जाखल वाला विवाद सुलझा लिया है। आज किसानों के साथ हुई पंचायत में देवेंद्र बबली ने किसानों से माफी मांगी और किसानों पर दर्ज करवाए गए पर्चों को रद्द करवाने के लिए अपनी सहमति दे दी।
किसान नेता बोले भाजपा का आगे भी रहेगा विरोध जारी 
उधर, किसान नेताओं का कहना है कि देवेंद्र बबली द्वारा किसानों को जो धक्के मारे गए और उन पर पर्चे रद्द करवाए गए, केवल उस मामले में उन्हें माफी दी गई है, उनका कोई समर्थन नहीं किया गया, बल्कि भाजपा का जो विरोध था, वो आगे भी जारी रहेगा।किसान नेता मनदीप नथवान ने बताया कि भाजपा किसान विरोधी है और उसे हराने को एड़ीचोटी का जोर लगाएंगे। पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने 12 मार्च को जाखल में सवाल पूछ रहे किसानों को धक्के मारे और उन पर मुकदमे बनवाए, इस मामले में आज बबली ने पंचायत में माफी मांगी है, पंचायत में बड़े-बड़े मसले सुलझ जाते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि बबली को समर्थन होगा। किसान अपना विरोध जारी रखेंगे।
देवेंद्र बबली बोले जो शब्द किसानों को अच्छे नहीं लिए, वो वापस लेता हुँ 
 पंचायत के बाद देवेंद्र बबली ने कहा कि आज जो किसान संगठनों से बैठक हुई, उसमें कुछ मसले हल किए गए। उन्होंने कहा कि मैं किसान का ही बेटा हूं और कहा है कि जो शब्द उनके किसानों को अच्छे नहीं लिए, वो वापस लेते हैं और माफी मांगते हैं। किसानों की पीड़ा उनसे अच्छा और कोई नहीं जान सकता, हां किसानों को काम करके नहीं दिखा पाया, यह जता नहीं पाया कि वे उनके साथ हैं। सारे मुकदमे हैं, उनका रूटीन प्रोसेस के बाद वे खारिज हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here