Home Haryana भांगड़े की बीट पर डबवाली ने दिया नशे के खिलाफ एकजुटता का...

भांगड़े की बीट पर डबवाली ने दिया नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश

15
0

सिरसा,विजय कुमार-:डबवाली के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में शनिवार को नशे के खिलाफ जागरूकता का अनोखा नजारा देखने को मिला। पुलिस प्रशासन की ओर से आयोजित ‘भांगड़ा दी बीट–Drug Free Street’ कार्यक्रम में युवाओं,बच्चों, महिलाओं, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।भांगड़े की ताल पर कदम मिलाते हुए प्रतिभागियों ने स्वस्थ,सुरक्षित और नशामुक्त समाज का संदेश दिया।डबवाली पुलिस, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ समाज की सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, IPS ने भी लोगों के साथ भांगड़े की बीट पर कदम मिलाए और नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी जसलीन कौर ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि इसमें समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।उन्होंने बताया कि डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान, खेल प्रतियोगिताओं, नशा मुक्ति कमेटियों और नशा मुक्ति शिविरों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है।उन्होंने कहा कि युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है।एसपी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की लत है तो उसे अपराधी समझकर उससे दूरी बनाने के बजाय उपचार और पुनर्वास से जोड़ने में सहयोग करें।उन्होंने लोगों से नशा तस्करों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ‘नशा छोड़ो, जिंदगी जोड़ो’ का संदेश प्रमुखता से गूंजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here