Home Haryana यमुनानगर में धड़ल्ले से हो रही अवैध माइनिंग, जानिए क्यों आंखे मूंद...

यमुनानगर में धड़ल्ले से हो रही अवैध माइनिंग, जानिए क्यों आंखे मूंद सो रहा प्रशासन

142
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-यमुनानगर जिला इन दिनों अवैध माइनिंग की वजह से सुर्खियों में है । यमुनानगर में लगभग सभी माइनिंग साइट्स पर अवैध खनन जोरों शोरो से हो रहा है। वहीं  अवैध माइनिंग को रोकने के लिए लगातार आवाज़ उठ रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कार्यवाई नहीं की गई है ।
बता दें कि गुमथला और जठलाना में रात के अंधेरे में  अवैध माइनिंग हो रही है, जो नियमों के बिल्कुल विपरीत है। हरियाणा एंटी करप्शन सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष वरयाम सिंह का कहना है कि नियमों के मुताबिक रात को अवैध माइनिंग नहीं हो सकती है,  लेकिन जठलाना और गुमथला इलाके में खनन एजेंसी नियमों को ताक पर रखकर धड़ले से अवैध माइनिंग का काम कर रही  है। वरयाम सिंह  का आरोप है कि अवैध माइनिंग के जरिए यमुना की धारा प्रभावित हो रही है जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। यमुना नदी का सीना छलनी किया जा रहा है।
यमुनानगर के माइनिंग अफसर ने कहा ये 
वहीं यमुनानगर के माइनिंग अफसर ओम दत्त शर्मा का कहना है कि  जिले के गुमथला और जठलाना में किसी भी तरह का अवैध माइनिंग नहीं हो रही है। इसके लिए बाकायदा वह कई  बार मौके का मुआयना भी करके आए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्टीकरण दिया कि यमुनानगर  खनन विभाग के पास कर्मचारियों की  कमी  है। इसके लिए उन्होंने 18 अक्टूबर को हरियाणा राज्य पर्वतन को एक चिट्ठी भी लिखी है और चिट्ठी में लिखा गया है कि यमुनानगर में कई जगह पर माइनिंग होती है।उन्होंने अवैध माइनिंग को रोकने के लिए  विभागों की मदद भी मांगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here