Home Haryana गुरुग्राम में सिलिंडर लीक से फास्ट फूड दुकान में लगी आग, बड़ा...

गुरुग्राम में सिलिंडर लीक से फास्ट फूड दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

11
0

गुरुग्राम। सेक्टर-17 मार्केट के सामने बृहस्पतिवार रात एक फास्ट फूड की दुकान में सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। गैस रिसाव के बाद आग तेजी से फैल गई और दुकान से ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 दमकल केंद्र से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

आग बुझने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। दुकान के ऊपर बनी आवासीय बिल्डिंग भी आग की चपेट में आने से सुरक्षित रही। आग की लपटें तेज होने के कारण घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे। दमकल कर्मियों ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here