Home Haryana मल्लेका के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्राले की भिड़ंत, दो की मौत, 30...

मल्लेका के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्राले की भिड़ंत, दो की मौत, 30 घायल

14
0

सिरसा। गांव मल्लेका के पास गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 30 मजदूर घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब नरमा चुनाई के लिए मजदूरों को लेकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पंजाब हेड की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिरसा की तरफ से आ रहे एक ट्राले की ट्रॉली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 मजदूर सवार थे। हादसे में एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई मजदूर घायल हो गए। इसी दौरान मल्लेका की ओर से ऐलनाबाद जा रहा एक मोटरसाइकिल सवार युवक भी ट्राले की चपेट में आ गया। ट्राला पलटने के बाद युवक उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए सिरसा पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की।

पुलिस मृतकों की पहचान करने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here